फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parichha's closed units started when the demand for electricity increased

बिजली की मांग बढ़ी तो पारीछा की बंद इकाइयां हुईं शुरू

Thu, 20 Jan 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Parichha's closed units started when the demand for electricity increased
तीन दिनों से सूबे में बिजली की मांग में हुए इजाफे को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बुधवार रात से पारीछा बिजलीघर की बंद इकाइयों को लोड पर ले लिया गया है। इससे सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

बादलों की घेरेबंदी के बीच प्रदेश में नये साल की शुरूआत से ही बारिश होने से ठंड का प्रकोप कम हुआ था। इससे बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे वैरिएबल कॉस्ट (परिवर्तनीय लागत) के आधार पर सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर पारीछा विद्युत गृह की सभी इकाइयों को एक सप्ताह पूर्व शट डाउन ले लिया गया था। इस बीच मौसम साफ होते ही एक बार फिर से शीतलहर के साथ भारी गलन शुरू हो जाने के कारण बिजली की मांग पिछले तीन दिनों से लगातार 19 हजार मेगावाट पार करने लगी है। इसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बंद इकाइयों को लोड पर ले लिया गया है। पारीछा विद्युत गृह के सीजीएम इं. एमके सचान ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बुधवार सुबह चारो इकाइयों को लाइटअप किया गया। देर शाम तक सभी इकाइयों से उत्पादन प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

अनपरा की पहली इकाई बंद
तकनीकी खराबी के कारण बुधवार रात में अनपरा परियोजना की पहली इकाई को शट डाउन लेना पड़ा। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि 210 मेगावाट की इकाई का अनुरक्षण शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम तक इकाई से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed