{"_id":"5c042396bdec22417d6298ea","slug":"paramjeet-chief-shubhangi-becomes-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमजीत अध्यक्ष, शुभांगी बनीं महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमजीत अध्यक्ष, शुभांगी बनीं महामंत्री
sonbhadra news
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कालेज परिसर के बाहर पोस्टर लगाने और फाड़ने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हुई लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम हुई मतगणना में परमजीत सिंह सर्वाधिक मत पाकर अध्यक्ष चुने गए। पूजा उपाध्यक्ष और शुभांगी महामंत्री निर्वाचित घोषित किये गए। प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
छात्रसंघ चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। यहां 1824 मतदाताओं में से 1135 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह ने 439 मत पाकर जीत हासिल की। निकटम प्रतिद्वंदी एबीवीपी समर्थित गुलशन कुमार को 224 मत, रविशंकर ने 173 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित कुमारी पूजा 522 मत पाकर विजयी हुई। दूसरे पर सूरज 181, तीसरे स्थान पर अमित कुमार 189 मत रहे। अपना दल समर्थित कुमार शुभांगी महामंत्री निर्वाचित घोषित हुईं। उन्हें 396 मत मिले। आशीष रंजन को 60, सुष्मिता को 251 मत मिला। पुस्तकालय मंत्री पद पर जितेंद्र सोनी ने 567 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी रामशकल को 209 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अर्चिता श्यामा ने 351 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी आसमा बानों को 104 मतों से हराया। अमरदीप 166 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि संकाय पद पर सीमांत कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर किसी ने दावेदारी नही ठोका, लिहाजा यह पद खाली रह गया। इसके बाद सभी विजयी उम्मीदवार को प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने शपथ दिलाई।