फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic on UP, MP and Chhattisgarh border due to elephants

हाथियों के उत्पात से यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ सीमा पर दहशत

Fri, 28 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Panic on UP, MP and Chhattisgarh border due to elephants
बभनी। हाथियों के झुंड के चहल कदमी से सीमावर्ती गांवों मे दहशत है। हाथियों का झुंड घर गिराने के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ से भटके हाथी यूपी सीमा के बाद अब मध्य प्रदेश की सीमा मे प्रवेश कर गये। वृहस्पतिवार की रात में छत्तीसगढ़ के झापर मे एक किसान का घर हाथियों ने गिरा दिया। इसके बाद हाथी सीमा सटे एमपी प्रान्त के गोभा ग्राम पंचायत के मड़वाटोला बेलदहा टोला पहुंचे जहां किसानोंके घरों को ढहा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर दहशत के बाद अब हाथी मध्य प्रदेश की सीमा मे घुस गये है। लेकिन जंगलों के रास्ते वापस उत्तर प्रदेश या छत्तीसगढ़ की सीमा मे प्रवेश कर सकते है। वृहस्पतिवार की रात हाथी जंगलों से निकल कर झापर निवासी मिठाई लाल का घर गिराया। वन विभाग की टीम ने जब भगाया तो जंगलों से होते हुए हाथी मध्यप्रदेश की सीमा मे घुस गये। जहा बलसोता चौकी क्षेत्र गोभा पंचायत के मड़वाडोल गांव के नविासी सुखलाल बैगा, शंकर बैगा, फुलसाह बैगा और ख्याली सिंह के घर रात में हाथियों का झुंड आ धमका और घरों को गिराने लगे। गांव में हाथियों का झुंड घुसने से हड़कंप मंच गया। रात होने के कारण गांव में हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी तरह ग्रामीण घर से भागकर जान बचाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में छह दिन से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली नहीं आ रही है। मोबाइल चार्ज न होने से वे रात में वन विभाग की टीम को सूचना नहीं दे सके। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापवाही का आरोप लगाया है। वहीं तीनो प्रांतों की सीमाओं पर रहने वाले ग्रामीणों की नीद हराम हो गई। बता दें कि क्षेत्र में पंद्रह हाथियों का दल एक सप्ताह से उत्पात मचाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed