फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat building incomplete, work being done from Pradhanji's house

Sonebhadra News: पंचायत भवन अधूरे, प्रधान जी के घर से हो रहा काम

Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building incomplete, work being done from Pradhanji's house
नगवां ब्लॉक क्षेत्र के सेमरिया ग्राम पंचायत का जर्जर पंचायत भवन। - फोटो : SONBHADRA
शासन की तरफ ग्राम पंचायत स्तर पर ही जन्म-मृत्यु, आय व जाति और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्राम सचिवालयों की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई गांवों में ग्राम सचिवालय अभी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायत ऐसे भी हैं, जहां पंचायत भवन नहीं बना है। ऐसे में ग्रामीणों को इन कार्यों के लिए तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर किराए के भवन या ग्राम प्रधान अपने घर में कार्यालय चला रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत हैं। इसमें 109 ग्राम पंचायतों पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। अभी तक तीन ग्राम पंचायत पईका, कुरहुल और सफईपुर में पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराया जा सका है। वहीं दुरावल कला ग्राम पंचायत में बना सचिवालय भवन जर्जर है। यहां नया पंचायत भवन बनाने की दरकार है। शेष ग्राम पंचायतों में सचिवालय का काम निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुधाकर राम के मुताबिक 60 ग्राम पंचायत वाले चतरा ब्लॉक में अब तक 17 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बन गया है। नौ ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन है। शेष ग्राम पंचायतों ग्राम प्रधान के घर में कार्यालय चल रहा है। इसी तरह नगवां ब्लॉक में अभी तक सिर्फ 38 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत भवन का निर्माण हुआ है। सेमरिया सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में बना पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। अभी तक 10 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है, वहां ग्राम प्रधान के घरों में कार्यालय संचालित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को उपकरण देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधाएं
ग्राम पंचायतों को लैपटॉप और कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी ग्राम पंचायतों को दिए गए, बावजूद ग्रामीण सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। नाम न छापने के शर्त पर ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी दस्तावेज लेने के लिए बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है। कमोवेश यही हाल जिले के अन्य ब्लॉकों की भी है। जिन ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण कराया भी जा रहा है तो वहां मानक की अनदेखी की जा रही है। 36 ग्राम पंचायतों वाले चोपन ब्लाक के अधिकांश गांवों में पंचायत भवन का काम पूरा हो चुका है।
पंचायत सहायक की नियुक्ति की मांग
म्योरपुर। विकास खंड की आरंगपानी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने पंचायत सहायक की नियुक्ति की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मेरिट प्रक्रिया में प्रथम स्थान आने वाले युवक द्वारा नौकरी छोड़ने के बाद द्वितीय स्थान पर रहने वाली गांव की महिला को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति की जाएगी।
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत पईका, कुरहुल और सफईपुर में पंचायत भवन नहीं है। दुरावल कला में पहले से बना पंचायत भवन जर्जर हो गया है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। - उमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी-राबर्ट्सगंज।

जिले के अधिकांश गांवों में पंचायत भवन क्रियाशील हैं। उनके कार्यों की निगरानी की जा रही है। जमशीला में भूमि विवाद के कारण कार्य बाधित है। जहां पुराने भवन हैं, वहां ध्वस्तीकरण कराते हुए नया भवन बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। - विशाल सिंह, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed