{"_id":"62152a3b9fd8da3bae67976a","slug":"painful-two-bikes-clashed-face-to-face-in-sonbhadra-three-youths-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : सोनभद्र में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : सोनभद्र में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवकों की मौत
Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
सार
मंगलवार रात करीब 9 बजे रामगढ़-खलियारी मार्ग पर बजरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बजरा मोड़ के पास मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9 बजे रामगढ़-खलियारी मार्ग पर बजरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक और दूसरे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राकी गांव निवासी शुभम शुक्ला (25), रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अमन मिश्रा (22) व एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रायपुर थाना क्षेत्र के चकया गांव निवासी दिनेश (25) व आजाद (22) को बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, पन्नूगंज थानाध्यक्ष राजेश सिंह अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर बाद सदर विधायक भूपेश चौबे, बसपा प्रत्याशी आशुतोष शुक्ला समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंच गए।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा का कहना है कि सड़क हादसे में मृत दो की पहचान हो चुकी है।अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वही दोनों घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू वाराणसी भिजवा दिया गया है।