फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy worth lakhs of rupees including tractor-thresher due to fire

आग लगने से ट्रैक्टर-थ्रेशर सहित लाखों रुपये का धान खाक

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy worth lakhs of rupees including tractor-thresher due to fire
राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के करमाव गांव में खलिहान में लगी आग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र करमाव गांव में शुक्रवार की देर शाम को खलिहान में रखे धान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर की बैटरी में शार्ट सर्किट होने पर आग लगने की बात कहीं जा रही है। अगलगी में ट्रैक्टर व थ्रेशर के साथ ही तीन किसानों का धान जल कर राख हो गया। इससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। करमांव गांव के किसान वामन देव भारती, वीरेंद्र कुमार और रामचंद्र आस-पास में ही खलिहान बनाए हुए थे। तीनों किसानों का धान खलिहान में रखा हुआ था। खलिहान में रखे धान की मड़ाई की जा रही थी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। जब तक किसान को आग लगने का पता चलता तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आस पास के लोगों के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों व किसानों ने हरे पेड़ पौधे व पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक आग के चपेट में धान का बोझ व मड़ाई किया गया धान व पुआल आ गया। ट्रैक्टर व थ्रेसर सहित तीनों किसानों की फसल जल राख हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इससे आसपास के खलिहान में रखी फसल को बचा लिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल की तरफ से रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजने बात कहीं गई है। विंढमगंज : दुद्धी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार में शनिवार को सुबह जीतन कनौजिया के खलिहान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से खलिहान में रखा करीब 200 धान का बोझ जलकर राख हो गया। ग्रामीण पास ही चल रहे मोटर व हैंडपंप से पानी लेकर आग बुझाने लगे। सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी भी पहुंच गई। जब तक आग बुझती तब तक धान का बोझ जल चुका था। मौके पर मौजूद जीतन ने बताया कि संपूर्ण फसल जलकर राख हो गई है। मौके पर पहुंची लेखपाल सावित्री यादव ने मौके का आकलन किया। फुलवार गांव निवासी महेश गुप्ता के भी खलिहान में रखी लगभग 150 बोझ धान की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल ने मौका मुआयना कर फसल क्षति के बारे में तहसील को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed