फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy is not being purchased even after getting the token

टोकन मिलने के बाद भी नहीं हो रही धान खरीद

Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy is not being purchased even after getting the token
करमा। धान क्रय केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्र पहुंचने पर किसानों को बताया जा रहा है कि उनका टोकन निरस्त हो गया है। इससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सहकारी संघ करमा धान क्रय केंद्र पर धान का उठान नहीं हो रहा है। इससे लगभग 5110 क्विंटल धान बाहर पड़ा है। ऐसे में धान खरीद करने के बाद उसे रखने में दिक्कत आ रही है। केंद्र पर बोरा तो उपलब्ध है लेकिन उठान न होने से धान खरीदने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ किसानों का कहना है कि शासन की तरफ से टोकन जारी किया गया है लेकिन केंद्र पर पहुंचने के बाद वह निरस्त कर दिया गया। किसान केंद्रों पर जाकर धान बेचने को लेकर परेशान हैं। क्रय केंद्र प्रभारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि शासन से दिशा निर्देश के तहत धान की खरीद की जा रही है। जो किसान समय पर अपने टोकन के साथ धान लेकर आ रहे हैं उनकी खरीद हो रही है। अभी तक 11650 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें 6540 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। केंद्र पर 5110 क्विंटल धान पड़ा हुआ है। अभी तक कुल 234 किसानों का धान खरीदा गया है। दो करोड़ 26 लाख के सापेक्ष 205 किसानों का एक करोड़ 51,78,623 रुपये भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed