फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outrage over non-construction of wheat purchasing center

गेहूं क्रय केंद्र न बनाए जाने से आक्रोश

Fri, 15 Apr 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Outrage over non-construction of wheat purchasing center
विंढमगंज के महुली सहकारी समिति को इस बार गेहूं क्रय केंद्र न बनाए जाने से किसानों में असंतोष है। किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से महुली सहकारी समिति में धान व गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया जाता रहा है और हमेशा रिकार्ड खरीदारी हुई है। इसके बावजूद इसे केंद्र न बनाया जाना किसानों की समझ से परे है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मनमानी का आलम है कि कहीं तीन किलोमीटर के दायरे में ही विंढमगंज, मेदनीखांड़ और सलैयाडीह क्रय केंद्र बना दिए। वहीं पकरी और महुली न्याय पंचायत के सत्रह ग्राम पंचायतों में स्थित दो दर्जन गांवों के बीच कोई क्रय केंद्र नहीं बनाया है। विश्वनाथ प्रसाद, ओंकार नाथ, इंद्रदेव, पारस नाथ चौबे, सुरेश गुप्ता, नकछेदी यादव, ज्वाला प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि महुली सहकारी समिति को गेहूं क्रय केंद्र हर हाल में बनाया जाना चाहिए। क्रय केंद्र न बनाए जाने की स्थिति में किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सचिव परमेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जिले से क्रय केंद्रों की दो बार सूची जारी की गई इसमें महुली को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed