फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Our Shyam is the support of the loser... but the devotees rejoiced

Sonebhadra News: हारे के सहारे हैं श्याम हमारे... पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 22 May 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Our Shyam is the support of the loser... but the devotees rejoiced
सोनभद्र। खाटू श्याम जी की भक्ति में बुधवार की देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। उत्तर मोहाल स्थित एक होटल के परिसर में आयोजित सातवें श्याम महोत्सव में भव्य दरबार सजाया गया। खाटू श्याम का आकर्षक शृंगार कर छप्पन भोग चढ़ाया। विधि विधान से पूजा की गई। इसके बाद भक्ति संध्या का आगाज हुआ।
विज्ञापन

श्री श्याम महोत्सव शरणागतम के रूप में हुए कार्यक्रम में खाटू श्याम के पुजारी श्याम सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा ने पूजन किया। गायक संजीव शर्मा ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे..., श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला..., हारे के सहारे हैं श्याम हमारे..., बैठा जो खाटू में उस से कहना है..., काली कमली वाला मेरा यार है... जैसे भजनाें पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। रायपुर छत्तीसगढ़ से आईं रेशमी शर्मा, कोलकाता से सौरभ शर्मा, संजू शर्मा, दिल्ली से शीतल पांडेय ने भी भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। श्याम बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री श्याम कला भवन के पुनीत जैन, पवन कुमार जैन, रवि केजरीवाल, परमेश जैन, अशोक मिश्रा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed