{"_id":"571908a24f1c1ba06e8b4815","slug":"opposing-xen-burnt-effigies-of-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती का विरोध एक्सईएन का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती का विरोध एक्सईएन का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर बिजली विभाग का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कचहरी तिराहे पर विद्युत विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि यदि आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो कार्यालय का घेराव और धरना दिया जाएगा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रमुख सत्यम पांडेय ने कहा कि अन्य प्रदेशों को रोशन करने वाला जिला सोनभद्र भयंकर विद्युत कटौती की मार झेल रहा है। चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। यहां दस हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन होने के बावजूद स्थानीय लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इससे बच्चों की शिक्षा समेत अन्य जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसान से लेकर छात्र तक इस दुर्व्यवस्था से परेशान हैं। चेताया कि रात में घंटों बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी, घेराव के लिए बाध्य होंगे।
नगर महामंत्री बबलू भारती और सोनू केशरी ने कहा कि विद्युत विभाग पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है। विभाग के अधिकारी बिजली की चोरी करा रहे हैं। अफसर अपनी जिम्मेदारियों को एहसास कर जनता के हित में कार्य करें अन्यथा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश पांडेय, अंकित मिश्रा, पंकज भारती, आकाश, चंदन पांडेय, अंकित अग्रवाल, अतुल मिश्रा, अरूण, लवकुश, राहुल भारती, शैलेंद्र मौजूद रहे।