{"_id":"6769a6cfea64bba34c0044a6","slug":"operator-dies-after-falling-from-bike-partner-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122138-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाइक से गिरे ऑपरेटर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाइक से गिरे ऑपरेटर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
एनसीएल बीना के महाप्रबंधक कार्यालय के पास रविवार देर रात बाइक फिसलने से गिरे ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना में उसका साथी घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
बीना चौकी क्षेत्र में स्थित जमशिला के बीना बस स्टैंड निवासी सोनू ठाकुर (28) एवं सोनू सिंह (30) बाइक से रविवार देर रात बीना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अज्ञात कारणों उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार सड़क गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनसीएल बीना के अटल अस्पताल पहुंचाया। दोनों का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत नाजुक देख रेफर कर दिया वाराणसी ले जाते समय रास्ते में घायल सोनू ठाकुर (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनू एक निजी कंपनी में पेलोडर ऑपरेटर का कार्य करते थे। दूसरे घायल का इलाज एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।