{"_id":"666dd4ddb9640d1c430fe773","slug":"opd-was-running-without-a-doctor-action-taken-against-five-hospitals-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114305-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिना डॉक्टर के ही चल रही थी ओपीडी, पांच अस्पतालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिना डॉक्टर के ही चल रही थी ओपीडी, पांच अस्पतालों पर कार्रवाई
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को दुद्धी नगर में संचालित नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पतालों की औचक जांच की। इस दौरान गड़बड़ियां पाए जाने पर पांच अस्पताल व नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गई।
एसीएमओ डॉ. जीएस यादव के नेतृत्व में टीम ने नगर के जी सिंह हॉस्पिटल व हर्षित हॉस्पिटल को सील कर दिया। प्रेरणा हॉस्पिटल और केयर हॉस्पिटल की ओटी भी सील की गई। शकुंतला अस्पताल में कोई डॉक्टर उपस्थित न होने के बावजूद ओपीडी संचालित होने पर ओपीडी को सील किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिले पर आयोजित बैठक में दुद्धी में अवैध संचालित नर्सिंग होम की शिकायत संबंधी निर्देश दिए गए थे।
इसके अनुपालन के क्रम में सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.शाह आलम अंसारी, बीपीएम संदीप सिंह, चंचल यादव, रोहित की टीम ने नगर के विभिन्न नर्सिंग होम और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की जांच की। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संबधित अस्पताल को नोटिस जारी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।