{"_id":"69fcd8d640a27951290282d6","slug":"only-75-of-the-drain-has-been-constructed-in-four-years-how-will-the-remaining-25-of-the-work-be-completed-by-june-30-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146058-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार साल में 75 फीसदी ही बना नाला, 30 जून तक कैसे पूरा होगा 25 फीसदी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार साल में 75 फीसदी ही बना नाला, 30 जून तक कैसे पूरा होगा 25 फीसदी काम
विज्ञापन
हिन्दुआरी स्थित बेलन नदी के समीप चल रहा नाला निर्माण कार्य। संवाद
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) में चल रहा नाला निर्माण ने कछुए की गति को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस नाले का 75 फीसदी काम चार साल में पूरा हो सका। उसका बाकी 25 फीसदी काम 30 जून तक पूरा करना चुनौती है। नाला निर्माण का काम पूरा करने की अवधि 30 जून है, लेकिन इसी तरह काम चलता रहा तो इस बार भी नगरीय क्षेत्र को बारिश में जलभराव से जूझना होगा।
जिला मुख्यालय के शहर रॉबर्ट्सगंज नगर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए वर्ष 2021 में बजट आवंटित हुआ था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए वर्ष 2022 में करीब 34 करोड़ की लागत से जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। नाला निर्माण अगले एक साल में ही पूरा होना था। मगर तय समय में नाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका। कई बार नाला निर्माण पूरा करने की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। बावजूद इसके बीते चार वर्षो में 75 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। यदि इसी तरह निर्माण कार्य चलता रहा तो 50 दिन में शेष 25 फीसदी कार्य पूरा हो पाना मुश्किल हो सकता है। बीच में बजट आवंटन होने में देरी होने की वजह से करीब 13 माह निर्माण कार्य प्रभावित भी रहा। बताते चले कि नगर क्षेत्र में करीब 18 किलोमीटर लंबा नाला बनना है, इसके सापेक्ष अभी तक 13 किलोमीटर नाला का निर्माण हो सका है। अभी 5 किलोमीटर नाला का निर्माण होना शेष रह गया है। पकरी नहर से हिंदुआरी बेलन नदी तक करीब 4 किलोमीटर तथा नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर अभी नाला निर्माण होना शेष रह गया है। यदि कच्छप गति से नाला निर्माण कार्य चलता रहा तो इस बार भी तय समय सीमा में नाला का निर्माण पूरा होना मुश्किल होगा।
-- -
खुला छोड़ा हुआ है नाला
रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में पूर्व में जहां नाला का निर्माण कराया गया है, वहां खुला छोड़ा गया है। नगर केे ब्रह्मनगर, संतनगर, कम्हारी मोहाल समेत अन्य इलाकों में निर्माण करते हुए खुला छोड़ दिया गया है। ऐसे में नाले में बजबजा रही गंदगी और उठ रहे दुर्गंध से रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नाला ढके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में नाला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नाला निर्माण पूरा करने की डेटलाइन 30 जून तक निर्धारित है। तय समय में नाला का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - रमेश चंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर-सीएंडडीएस।