फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   online education started in govt school of sonebhadra

सरकारी स्कूल में की ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत

Sat, 16 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
online education started in govt school of sonebhadra
ओबरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बिल्ली मारकुंडी, ब्लॉक चोपन से की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीलावती यादव ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले संसाधनों में यूट्यूब वीडियो लिंक, पीडीएफ, जीआईएफ, स्वयं द्वारा बनाया गया शैक्षिक वीडियो, शैक्षिक ब्लॉग, गूगल तस्वीरें, वीडियो कॉल, कांफ्रेंस कॉल, आर्ट प्रोजेक्ट, ऑडियो रिकॉर्डिंग, निबंध लेखन, फील्ड वर्क, दीक्षा एप, पर्यावारण संबंधित केस स्टडी शामिल है। इसके तहत पर्यावरण, स्वास्थ्य, खानपान, स्वच्छता आदि संबंधित विषयों पर सूचना संप्रेषण शामिल है। बताया कि अनुभवी अध्यापकों द्वारा शिक्षा के लिए ऐसे कंटेंट भी तैयार किये जा रहे है जो कि गरीब बच्चों के लिए बहुत कम एमबी खर्च करने पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों के आर्थिक सहयोग से बच्चों को कॉपियां और पेंसिल का भी वितरण किया जा रहा हैं जिससे बच्चे अपना ऑनलाइन होमवर्क अध्यापकों से चेक करवा सकते है। ऐसे विद्यार्थी जिनके संरक्षक के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है लेकिन सामान्य फोन है उन्हें काल करके या मैसेज करके कंटेंट दिया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा हेतु इस विद्यालय की अध्यापिका संध्या, ऋचा पटेल, गरिमा सिंह, स्वर्णलता सिंह, सौम्या निगम, प्रियंका गुप्ता, संतकुमार, सुधा कुमारी सभी लोग ऑनलाइन क्लास की समय सारिणी के अनुसार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed