फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One killed in accidents, 5 injured

हादसों में एक की मौत, 5 जख्मी

Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
 जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित राकेश गुप्ता के क्रशर प्लांट में शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से जगन्नाथ की मौत हो गई। उधर, शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला समेत तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन



सुबह करीब पांच बजे राकेश गुप्ता के क्रशर प्लांट में गिट्टी लदे एक ट्रक की चपेट में आने से क्रशर पर तैनात जगन्नाथ (28) पुत्र चंद्रमणि निवासी सलखन बैरहवा टोला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक के बैक होने के दौरान हादसा हुआ। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एसआे रविंद्र भूषण मौर्य को जिला अस्पताल भेजकर ट्रक को थाने ले गए। 
विज्ञापन



उधर पेढ़ गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रामबली (35), अतारी गांव निवासी अजय (25) और सीताराम (40) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी घोरावल भेजा। तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पिपरवार गांव के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर बाइक सवार अपने घर जा रहे थे। उधर चुर्क संवाददाता के अनुसार सुबह नौ बजे चुर्क में पानी से भरा टैंकर पलट गया। संयोग रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। तीसरी घटना शुक्रवार की रात करीब दस बजे की है। खैरा गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने ऊचका गांव निवासी घायल तेतरी (55), उसके बेटे रवि (22) और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (30) को जिला अस्पताल भेजा। यहां से डाक्टरों ने तेतरी व कृष्ण कुमार को वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed