सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र महुलिया गांव स्थित बाबा ढाबा के पास मंगलवार देर रात करीब 09:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हिन्दुवारी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राय घायलों को जिला अस्पताल ले गए।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक से छविंद्र शर्मा निवासी केकराही अपने रिश्तेदार रामाशंकर(30) निवासी नरैना थाना शाहगंज और भांजे संजय कुमार निवासी जिगना के साथ अपने घर वापस केकराही जा रहे थे। महुलिया बाबा ढाबा के पास तीनों ट्रक की चपेट मं आ गए।
हादसे में रमाशंकर की मौत हो गई। छविंद्र शर्मा और उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे हिन्दुवारी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शव को कबजे में लेकर जिला अस्पताल ले गए।
उपचार के बाद संजय को गंभीर चोट होने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया की मृतक की पत्नी उर्मिला की मिली तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।