फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One died and two injured in road accident truck container collision in sonbhadra

यूपी: ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 09 Dec 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Dec 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
One died and two injured in road accident truck container collision in sonbhadra
हादसे के बाद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव के पास रेणुकूट-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। दूसरे वाहन के चालक समेत दो लोगों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रेणुकूट-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। दोनों वाहनों को सड़क से हटाते हुए करीब दस घण्टे बाद आवागमन सुचारू हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोहा लादकर कंटेनर छतीसगढ़ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। वहीं ट्रक आलू लेकर फरुखाबाद से उड़ीसा जा रहा था। संवरा गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक अंदर ही फंस गए।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने गैस कटर और जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक अरविंद कुमार(30) पुत्र रामसिंह निवासी पोखरा थाना बभनी ने दम तोड़ दिया।

वहीं, दूसरे चालक सुधीर कुमार यादव(45) पुत्र आनंद बिहारी व खलासी वीरभान(28) की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव भी मौके पर पहुच गए और घटना का जायजा लेते हुए अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed