{"_id":"61d9c8b598e376462e7f3129","slug":"one-arrested-with-ganja-worth-1-5-crore-sonbhadra-news-vns6325135127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। जिले से सटे छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार चेक पोस्ट पर शुक्रवार को बसंतपुर पुलिस ने लगभग 16 क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाजार में गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार गांजा रायपुर से जौनपुर ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर दोपरह तकरीबन 2:30 बजे परिवहन जांच चौकी धनवार के पास पुलिस के द्वारा बड़ी करवाई की गई। मामले में पुलिस की जांच जारी है। सड़े हुए पत्ता गोभी के आड़ में आरोपी के द्वारा ट्रक से गांजा का परिवहन किया जा रहा था। आरोपी चालक इश्तियाक अहमद निवासरी मानपुर संतकबीरनगर ने बताया कि रायपुर से गांजा लेकर जौनपुर ले जा रहा था। बाजार में पकड़े गए गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। तौल के दौरान 53 बोरी में 16 क्विंटल गांजा था। पुलिस पूछताछ व जांच कर रही है। इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़-वाराणसी मार्ग से गांजा का परिवहन होता रहा है।
गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। उसने जौनपुर गांजा ले जाने की बताई है। वह माल कहां से ला रहा था और इस कार्य में उसके साथ कौन-कॉन शामिल है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -राजकुमार लहरे, टीआई, बसंतपुर थाना।