फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies due to uncontrolled bike collision

अनियंत्रित बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

Mon, 24 Oct 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to uncontrolled bike collision
करमा थाना क्षेत्र के जुरवट गांव के पास रविवार को अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को धक्का मार दिया। हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले मेें पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी श्रीराम (55) सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में सरवट गांव के समीप बाइक के धक्के से श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घटना की सूचना घायल के घरवालों को देने के साथ ही उसे अस्पताल भेजवाने का प्रयास कर रहे थे कि मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे हीरालाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed