{"_id":"6081b71b8ebc3ed1d33b0d22","slug":"old-man-dies-due-to-pickup-hit-sonbhadra-news-vns586290667","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के धक्के से वृद्ध व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप के धक्के से वृद्ध व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पिकअप ने एक लूना सवार वृद्ध को धक्का मार दिया। धक्का लगने से लूना सवार गंभीर रूप से घायल गए। उन्हें सीएचसी बभनी ले जाया गया, लेकिन तब तक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
जोखन प्रसाद (62) निवासी करमहलटोला बभनी कस्बे से अपने दुकान से घर करमहलटोला खाना खाने आ रहे थे। जैसे ही रेंज ऑफिस के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर से रेणुकूट की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप ने धक्का मार दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, धक्का मारकर भाग रहे पिकअप को बभनी पुलिस ने पकड़ लिया है। बभनी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। जोखन की पत्नी दुर्गा देवी की का रो-रोकर हाल बेहाल था।