फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Office of the Basic Education Secretary will lay siege Shicshamitr

बेसिक शिक्षा सचिव कार्यालय का घेराव करेंगे शिक्षामित्र

Mon, 28 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 28 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Office of the Basic Education Secretary will lay siege Shicshamitr
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति की बैठक रविवार को
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हुई। इसमें सहायक अध्यापक पद पर समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग के लिए 29 दिसंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि जिले में 908 शिक्षामित्र अब तक समायोजन से वंचित हैं। द्वितीय चरण में समायोजन की प्रक्रिया अधूरी रखी गई है। इससे शिक्षामित्रों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

 जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समायोजन नहीं किया गया तो 29 दिसंबर को बेसिक शिक्षा सचिव इलाहाबाद के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो जिले के विद्यालयों को बंद कर लखनऊ में मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया जाएगा।


 शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। जिला महामंत्री प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन न कर सरकार दोहरी नीति अपना रही है।


 जिला संगठन मंत्री पवन कुमार सिंह ने समायोजन से वंचित शिक्षामित्र 28 दिसंबर को लखनऊ कूच करें। बैठक में विनोद कुमार केशरी, राजीव यादव, सूर्य प्रकाश गिरि, कमला प्रसाद, मुकेश सिंह, अजय, विमल, राघवेंद्र, विनोद तिवारी, सिकंदर, सुरेंद्र कुमार, संजय, रमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed