{"_id":"58ab268c4f1c1b9954b235e0","slug":"of-course-wash-hands-before-eating","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाने से पहले जरूर हाथ धोएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाने से पहले जरूर हाथ धोएं
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंडालको रेणुुपावर के ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से शनिवार और सोमवार को बांसी, ककरी, सेंदूर, कुबरी, बियहवां, कुरलिहवां स्थित प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में हैंडवाश कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया।
चिकित्सक प्रेमप्रकाश ने बच्चो को हाथ धोने के तरीकेे बताए। इसके बाद सूखे और साफ कपडे से हाथ सुखाने की सलाह दी। बच्चों में साबुन भी वितरित किया। इससे 690 बच्चे लाभान्वित हुए। प्रेमप्रकाश ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमे शौच के बाद और खाना खाने के पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। हमारे हथेलियों और अंगुलियों में विभिन्न हानिकारक कीटाणु रहते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं। ग्रामीण विकास विभाग के समर जैन ने बताया कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए रणहोर, लोझरा, रेहटा, घरसड़ी, अनपरा, गरबंधा, बैरपान, पिपरी, सोनवानी आादि गांवों में स्थित विद्यालयों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, राज नाथ यादव, सुनीता शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।