{"_id":"621526803f5e4b546e1c3bcb","slug":"observers-reviewed-the-election-preparations-said-complete-the-elections-with-fairness-sonbhadra-news-vns639953555","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षकों ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, कहा - निष्पक्षता के साथ पूरा कराएं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षकों ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, कहा - निष्पक्षता के साथ पूरा कराएं चुनाव
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम टीके शिबू।
- फोटो : SONBHADRA
विधानसभा चुनाव के लिए तैनात प्रेक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक ली। मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं और उसकी तैयारियों के बाबत जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। सकुशल मतदान कराने के लिए आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकों ने मतदान कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण आदि के बारे में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा से जानकारी ली। स्वीप अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से कराई गई गतिविधियों के बारे में डीआईओएस रविशंकर और बीएसए हरिवंश कुमार से पूछा। पिछले चुनाव में कम मतदान वाले इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी की गतिविधियों के बारे में एडीएम न्यायिक भानु प्रताप सिंह ने विस्तार से बताया। प्रेक्षकों ने चुनाव तैयारियों की अब तक की स्थिति पर संतोष जताते हुए आगे भी पूरे मनोयोग से काम करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, एएसपी विनोद कुमार सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एडीएम वित्त राकेश सिंह ने किया।
---
चुनाव से पहले तीन बार दिखाना व्यय रजिस्टर
सोनभद्र। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यय प्रेक्षक श्रीराम विश्नोई ने कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रेक्षक महोदय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यय रजिस्टर को व्यवस्थित ढंग से तैयार किया जाए। प्रत्याशियों के खोले गए बैंक खाते के माध्यम से धनराशि का व्यय किया जाए। व्यय रजिस्टर का निरीक्षण 24 फरवरी, एक मार्च व पांच मार्च की तिथियों में तीन बार में किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी विवेकानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।