फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra C from October to build

ओबरा सी का निर्माण अक्तूबर से 

Sun, 04 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 04 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 सपा के पिछले कार्यकाल में प्रस्तावित ओबरा सी परियोजना अब मूर्तरूप लेने के करीब पहुंच गई है। 1320 मेगावाट वाली परियोजना का निर्माण अक्तूबर में शुरू हो जाएगा। खुद सीएम अखिलेश यादव अक्तूबर के पहले पखवारे में ओबरा पहुंचकर इसकी आधारशिला रखेंगे। राज्य उत्पादन निगम के निदेशक आरके त्रिवेदी ने रविवार की सुबह वीआईपी गेस्ट हाउस में अमर उजाला से हुई वार्ता में यह          जानकारी दी। 
विज्ञापन


बताया कि दुसान को 48 महीने में परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण करना होगा। लागत 5.24 करोड़ प्रति मेगावाट (लगभग सात करोड़) तय की गई है। कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो, इसके लिए निगम प्रबंधन बराबर निगरानी बनाए रखेगा। ठेका लेने वाली कंपनी को इसके लिए जरूरी हिदायतें दे दी गई हैं। ओबरा ए की 50 मेगावाट वाली पहली से पांचवीं और सौ मेगावाट वाली छठीं से सातवीं (550 मेगावाट) की जगह 660 मेगावाट की नई यूनिट बैठाई जाएगी। जापानी कंपनी के सर्वे और तैयार कराई गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट में सब कुछ ओके मिला है। 
विज्ञापन


इसी महीने 14 सितंबर को ऊर्जा से जुड़े बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें टेंडर प्रक्रिया कब से शुरू की जाए, इसको लेकर निर्णय ले लिया जाएगा।  इं. त्रिवेदी ने बताया कि बिजली को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। 1320 मेगावाट वाली जवाहरपुर (एटा) का ठेका भी दुसान को मिला है। जल्द ही यहां भी कार्य शुरू होगा। करछना के बारे में बताया कि इसके ठेका का भी काम अंतिम चरण में है। बीड के फाइनल चरण में अब बस दो कंपनियां रह गई हैं। जल्द ही यह निश्चित कर लिया जाएगा कि परियोजना का निर्माण इसमें किस कंपनी से कराया जाना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed