फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   OB debris washed away in the water and reached the village, two houses collapsed.

Sonebhadra News: पानी में बहकर गांव में पहुंचा ओबी का मलबा, दो घर गिरे

Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
OB debris washed away in the water and reached the village, two houses collapsed.
खड़िया के नाई टोला में गिरे घर के सामने अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत स्वयं
शक्तिनगर। बारिश के पानी के साथ गांव में शुक्रवार की रात एनसीएल के ओवर बर्डन (ओबी) पहुंचने से हड़कंप मच गया। घरों से बाहर निकल कर लोग बाहर भागने लगे। मलबे के दबाव से दो घर गिर गए और लोगों की गृहस्थी नष्ट हो गई। इससे नाराज लोगों ने कोल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोयला निकासी के निमित्त विस्फोटक के जरिए उड़ाए पहाड़ के मलबे को ओवरबर्डन (ओबी) कहा जाता है। खड़िया गांव के पास डंप ओबी पहाड़ के नीचे नाई टोला मुहल्ला आबाद है। इस पुनर्वासित क्षेत्र में रेलवे के चलते विस्थापित हुए परिवारों को बसाया गया है।
विज्ञापन

गांव के करीब बना ओबी का पहाड़ शुरू से रहवासियों के लिए चिंता का विषय है। शुक्रवार शाम शुरू रिकॉर्ड बारिश के चलते फिसला ओबी पहाड़ का मलबा पानी संग रहवासी क्षेत्र में घुस गया। इसके चलते जल निकासी के मार्ग अवरुद्ध हो गए और मलबा व पानी घरों में घुसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते अंधेरे में पूरे गांव में खलबली मच गई। जलभराव व बारिश के चलते रामेश्वर प्रसाद वर्मा व सुशील वर्मा के कच्चे मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में राशन सहित अन्य घरेलू सामान दब गई। इस घटना के बाद रामेश्वर व सुशील के घरों के क्रमशः आठ व पांच सदस्य बेघर हो गए। ओबी का मलबा व पानी गांव के तीस से अधिक घरों में प्रवेश कर गया।

इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया व अव्यवस्था के लिए कोल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया। रात में कई जनप्रतिनिधि, पुलिस व कोल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना दोबारा ना हो इसके लिए व्यापक इंतजाम के साथ क्षति के भरपाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed