फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC threatens to blow

एनटीपीसी उड़ाने की धमकी

Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 25 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
NTPC threatens to blow
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
4760 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाले देश के सबसे बड़े विद्युतगृह एनटीपीसी विंध्याचल को शनिवार की आधी रात को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सौ नंबर पर मिली इस धमकी के बाद भोपाल से लेकर सिंगरौली तक अलर्ट जारी कर दिया गया। परियोजना और आस-पास के इलाकों में पूरी रात सघन तलाशी अभियान चला पर कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ। रविवार की दोपहर सर्विलांस के जरिए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस इसे नशे की हालत में फोन किया जाना बता रही है पर ऊर्जांचल में स्लीपिंग माड्यूल की सक्रियता के पूर्व में मिले इनपुट को देखते हुए केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियां मामले की जांच में  जुटी है।
विज्ञापन



शनिवार की रात बारह बजे के करीब 100 नंबर पर किसी व्यक्ति ने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल में दस बम प्लांट किए गए हैं। खोजना हो तो खोज लो। हम किसी भी समय धमाका कर सकते हैं। इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भोपाल से तत्काल इसकी सूचना सिंगरौली एसपी रूडोल्फ अल्वारेस को दी गई।
विज्ञापन



उन्होंने परियोजना के सीआईएसएफ यूनिट को एलर्ट करने के साथ ही सघन तलाशी अभियान शुरू करा दिया। परियोजना और परिसर की पूरी रात तलाशी के बाद भी कहीं बम नहीं मिला तो सर्विलांस के जरिए फोन करने वाले की लोकेशन ली गई। एसपी रूडोल्फ के मुताबिक पुलिस ने रविवार की दोपहर मोहम्मद अख्तर निवासी एनसीएल कर्मी दुद्धीचुआ, डीएवी इंटर कॉलेज खड़िया के क्लर्क विजय कुमार सोनी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार  कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों नशे में धुत थे और बैढ़न में मौजूदगी के दौरान फोन किए थे। उनसे अभी भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि अभी भी सिंगरौली पुलिस को अलर्ट रखा गया हैं। पूर्व में इस इलाके में आइएम के स्लीपिंग माड्यूल तैयार होने तथा खंडवा जेल से भागे आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट सिंगरौली में मिल चुके होने को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियां भी मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed