फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Rihand engaged in land demarcation

भूमि सीमांकन कराने में जुटा एनटीपीसी रिहंद

Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
NTPC Rihand engaged in land demarcation
बभनी। वन विभाग और एनटीपीसी रिहंद नगर की ओर से जमीन सीमांकन कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वन विभाग जरहां में सड़क की पटरियों एवं उसकी आसपास की वन भूमि का चिह्नाकन करा रहा है तो वही एनटीपीसी रिहंद अपनी भूमि की पहचान कराने के लिए अधिकारी लगा रखा है। वन विभाग के साथ एनटीपीसी के भू संबंधी अधिकारी नापी चालू भी कर दिए है। बता दें कि सड़क पटरियों एवं उसकी आसपास की अधिकांश जमीनों पर अतिक्रमण के बाद मकान बन चुके हैं। कब्जाधारी कब्जे की भूमि को कभी एनटीपीसी का बता रहे है तो कभी सरकारी बंजर भूमि बता रहे हैं। कहीं-कहीं पर तो लोग पीडब्ल्यूडी की सड़क पटरी पर कब्जे की बात कह कर हटने को तैयार नहीं है। वहीं कुछ लोग अब भी वन भूूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी जहीर मिर्जा का कहना है कि मंगलवार को कब्जा करने की शिकायत मिली थी, जिसे वन कर्मियों को मौके पर भेज कर कब्जा हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed