{"_id":"61dc74dd9f097b1eb40c2c3c","slug":"ntpc-personnel-demonstrated-sonbhadra-news-vns6328680140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनटीपीसी कर्मचारियों ने सोमवार को आवासीय परिसर के चर्च गेट पर पावर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। दोहराया कि उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो वे अपने आंदोलन को धार देंगे।
एनटीपीसी शक्तिनगर की प्रमुख तीन यूनियनो क्रमश: एटक, एचएमएस और सीटू ने पांच दिन पहले पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सहित उच्च प्रबंधन को पत्र देकर साफ कर दिया था कि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति (एनबीसी) की बीते साल हुई बैठकों में उठाए गए मसलों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। सोमवार सुबह काफी संख्या में कर्मचारी परिसर के चर्च गेट पर एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूर नेताओं ने बताया कि 15 जनवरी तक कर्मचारी काला फीता और डिमांड बैच लगाकर विरोध करेंगे। इसके बाद भी सकारात्मक दिशा में बात आगे नहीं बढ़ी तो आंदोलन की नई रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में आरके चौबे, एसके सिंह, अनीश कुमार, राजीव कुमार, बृजेश कुमार व सुरेश चंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।