{"_id":"60f068f88ebc3e996e00254f","slug":"ntpc-crossed-100-billion-unit-production-mark-twenty-days-ago-sonbhadra-news-vns6006337111","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना: पात्र हैं फिर भी सरकार से नहीं लेना चाहते 20 हजार, इस कारण आवेदन से हिचक रहें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना: पात्र हैं फिर भी सरकार से नहीं लेना चाहते 20 हजार, इस कारण आवेदन से हिचक रहें लोग
Fri, 16 Jul 2021 08:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:26 AM IST
सार
किसी को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने का डर है तो किसी को यह चिंता है कि सामान्य जाति में होकर भी वह लाभ लेंगे तो लोग क्या कहेंगे। पिछले वर्ष 96 लाभार्थियों के हिस्से का पैसा वापस चला गया। इस बार भी अब तक सिर्फ 44 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
इसे जागरूकता की कमी कहें या सामाजिक ताने-बाने का असर। समाज कल्याण विभाग से संचालित शादी अनुदान योजना का लाभ लेने में सामान्य वर्ग के लोगों की कोई रुचि नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस श्रेणी के लोग आवेदन से कतरा रहे हैं, जबकि वह हर तरह से योजना का लाभ पाने के पात्र भी हैं।
विज्ञापन
किसी को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने का डर है तो किसी को यह चिंता है कि सामान्य जाति में होकर भी वह लाभ लेंगे तो लोग क्या कहेंगे। आलम यह है कि पिछले वर्ष 96 लाभार्थियों के हिस्से का पैसा वापस चला गया। इस बार भी अब तक सिर्फ 44 आवेदन आए हैं, जबकि दो सौ से अधिक लाभार्थियों के लिए धन काफी पहले ही आ चुका है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान का लाभ देने के लिए 200 लाभार्थियों का पैसा आ गया है। शादी अनुदान के तौर पर लाभार्थी को 20 हजार रुपये दी जाती है। इस प्रकार से 200 लाभार्थियों को शादी अनुदान के तहत लाभ देने के लिए 40 लाख रुपये विभाग के खाते में आ गया है।
विज्ञापन
इस साल अब तक 44 लोगों ने शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से पांच लाभार्थियों के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय में प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 166 लाभार्थियों के लिए शादी अनुदान का पैसा आया था, लेकिन इसके सापेक्ष महज 70 आवेदन ही आए। आवेदन कम आने के कारण पिछले साल 96 लाभार्थियों का करीब 19 लाख 20 हजार रुपये वापस भेज दिया गया।
अनुदान के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि शादी अनुदान के लाभ के लिए सामान्य वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो व्यक्ति बेटी की शादी किए हैं वे अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अनुदान के तौर पर उन्हें 20 हजार रुपये दी जाएगी। शादी के वक्त लड़की की उम्र 18 व लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।