फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC campus blacked out for 15 hours

15 घंटे ब्लैक आउट रहा एनटीपीसी परिसर

Sat, 09 Jul 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
NTPC campus blacked out for 15 hours
एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) परिसर में 15 घंटे ब्लैक आउट से खलबली मच गई। शुक्रवार रात दो बजे के करीब बिजली गई तो वैकल्पिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। डीजी के जवाब देने से परिसर में मौजूद संजीवनी चिकित्सालय सहित अन्य खास परिसरों में अंधेरा पसर गया। बिजली जाने का कारण पावर प्लांट परिसर में विदेशी कोयला भंडार के कोल यार्ड निर्माण को बताया गया।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन कोल यार्ड की जद में आने से आवासीय परिसर को जाने वाली हाई वोल्टेज दो केबल का लोड एक पर डाल कर काम चलाया जा रहा था। अधिक दबाव के वजह से रात में केबल में आग लग गई और आपूर्ति ठप हो गई। पहले तो लोगों ने समझा कि हल्के फुल्के फाल्ट की वजह से बिजली गई होगी लेकिन शनिवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पूरा मामला सार्वजनिक हुआ। इस दौरान विद्युत विहार मुख्य आवासीय परिसर, परिसर में मौजूद अस्पताल, बैंक, पोस्ट आफिस सहित अन्य स्थानों पर लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी तरह पुलिस थाना, इंश्योरेंस आफिस, सरकारी अस्पताल सहित ज्वालामुखी आवासीय परिसर, अतिथि गृह, फील्ड हास्टल, पुरानी सीआईएसएफ कालोनी कोटा के लोग भी बिन बिजली बेहाल रहे। लोगों का कहना था कि बेहतरीन कार्य संस्कृति व सुदृढ़ संरचना के लिए जाने जाने वाली एनटीपीसी शक्तिनगर के इतिहास में इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed