फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   nss

अपने घर से शुरू करना चाहिए स्वच्छता अभियान

Sun, 19 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
nss
सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में सत्र 2019-20 के एनएसएस इकाई के प्रथम सामान्य शिविर का आयोजन रविवार को हुआ। इसका शुभारंभ सरस्वती की वंदना एवं माल्यार्पण, एनएसएस के गीत से हुआ। प्रथम सामान्य शिविर को दो भागों में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र में स्वच्छ भारत अभियान नामक विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें सीमा, सकीना, संजू सिंह, सोनम कुमारी, आकांक्षा पांडेय, अंकिता यादव, पूनम, नेहा मौर्या, नीतू चौरसिया, नेहा, शालू, आकृति जायसवाल, जान्हवी जायसवाल, अभिलाषा चतुर्वेदी ने विचार व्यक्त किये। संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिये। फिर बाहर ग्रामों में जाकर जहां ज्यादातर अशिक्षित लोग रहते हों, वहां पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाना चाहिये, सरकार एवं लोगों का सपना पूरा हो सके और स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके। मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी राजकीय महिला महाविद्यालय रहे। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य गलियों सडकों घरों को से साफ-सुथरा रखना है। महात्मा गांधी का सपना था कि अपना भारत स्वच्छ एवं साफ सुथरा हो। इसलिये गांधी ने स्वच्छता बनाये रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को अपना स्पष्ट संदेश दिया था। भारत सरकार ने स्वच्छता में सबसे ज्यादा जोर शौचालयों पर दिया था। इसलिये स्वच्छता पर छात्राओं को ज्यादा जागरूक एवं सजग रहना चाहिए। इसके बाद छात्राओं ने उरमौेरा गांव में रैली निकाली। इसमें छात्राएं व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed