फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now you will get driving license only after passing the exam

Sonebhadra News: अब सिर्फ पास होने पर ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now you will get driving license only after passing the exam
सोनभद्र। जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए केवल फॉर्म भरने या पहचान पत्र देने से काम नहीं चलेगा। अब लाइसेंस उन्हीं को मिलेगा, जो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट पास करेंगे। शुक्रवार को छपका पावर हाउस के पीछे लोढ़ी में बने ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (एडीटीसी) का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे करेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के डायरेक्टर अरविन्द सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से स्वचालित है। दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया सभी श्रेणी के वाहनों के आवेदकों को इसी ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। यहां टेस्ट के दौरान कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। कैमरे और सेंसर के माध्यम से हर मूवमेंट रिकॉर्ड होगा। सफल अभ्यर्थियों को सात दिन के भीतर डीएल जारी कर दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर बने इस ट्रैक की देखरेख तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग सेंटर करेगा। इसमें रिवर्स ड्राइविंग, ट्रैफिक सिग्नल पालन, ब्रेकिंग सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल और वीडियो एनालिटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ लाइसेंस वितरण नहीं, बल्कि दक्ष चालकों को ही लाइसेंस देना है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed