फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now you must write an expiry date for sweets

अब अनिवार्य रूप से लिखनी होगी मिठाइयों की एक्सपायरी डेट

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now you must write an expiry date for sweets
सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक बुधवार को विभागीय कार्यालय में मिठाई कारोबारियों के साथ हुई। इसमें मिठाई के बनने और उसकी एक्सपायरी तिथि लिखने पर चर्चा की गई। जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने इसके प्रति सभी मिठाई दुकानदारों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में एक अक्टूबर से बिक्री के लिए भारतीय मिठाइयों को रखने हेतु प्रयुक्त कंटेनर ट्रे पर बेस्ट बिफोर दिनांक अनिवार्य रूप से लिखना होगा। साथ ही डेट आफ मैन्युफैक्चरिंग स्वैच्छिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए निर्देश दिये गए हैं। इस कार्य के लिए भारतीय संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की बेवसाइड के अनुसार विभिन्न भारतीय मिठाईयों की सेल्फ लाइफ नियमानुसार है। सेल्फ लाइफ के लिए लोगो (चित्र) का प्रयोग निर्देशक के रूप में कर सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह व सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने नेतृत्व में मिठाई विनिमार्ताओं को छोटे- छोटे समूहों में बैठक कर आदेश का पालन करने के लिए जागरूक करें। उपस्थित सभी कारोबारियों को पंपलेट भी वितरित किये गए। भाररतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से जारी गाइड लाइन को वाट्सअप के माध्यम से प्रेषित किया गया। सभी मिठाई कारोबारियों को आदेश लागू करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर, मिठाई खाद्य कारोबारकर्ता राकेश कुमार केशरी, विशाल खंडेलवाल, संजय मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, सुनिल कुमार सरोज, शिव सागर तथा मनीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed