फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now there will be no water problem in Sonbhadra, 350 tankers will have water supply

अब सोनभद्र में नहीं रहेगी पानी की समस्या, 350 टैंकरों से होगी जलापूर्ति

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no water problem in Sonbhadra, 350 tankers will have water supply
सोनभद्र। भीषण गर्मी में पेयजल की होने वाली किल्लत से निपटने के लिए जल निगम अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जल निगम ने 350 टैंकरों से पेयजलापूर्ति करने के लिए रूपरेखा बना ली गई है। उपजिलाधिकारियों के निर्देश पर आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले का अधिकांश इलाका जंगलों और पहाड़ों से आच्छादित है। इस नाते गर्मी का आगाज होते ही नदी, नाले, तालाब एवं बाऊली का जलस्तर खिसकने लगता है। अप्रैल में राबर्ट्सगंज के विकास नगर, अंबेडकर नगर, पूरब मोहाल समेत अन्य बस्ती में पानी की समस्या मुहं बाएं खड़ी हो जाती है। कम्हारी, बढ़ौली, गोरारी, सिंहोरा, पेटराही, उरमौरा, पुसौली, घुवास, बभनौली, जुगैल, पनौरा, चननी, मांची, खोड़ैला, बसुहारी समेत अन्य गांवों में लगे अधिकांश हैंडपंप पानी उगलना बंद कर देते है। जरूरत के अनुसार टैंकरों से पानी न मिलने पर पिछले साल उरमौरा, चुर्क समेत कई जगहों पर लोग विवाद कर लिए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए जल निगम आने वाले गर्मी को देखते हुए अभी से पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन जल निगम के पास खुद के चार ही टैंकर है, लेकिन ठेके पर करीब 350 टैंकरों का इंतजाम कर लिया गया है। इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन फणिंद्र राय ने कहा कि गर्मी में पानी की होनी वाली समस्या के दृष्ठिगत 350 टैंकरों का प्रबंध कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर और टैंकरों का प्रबंध कराया जाएगा। कहा कि एसडीएम द्वारा जिन गांवों में टैंकरों से आपूर्ति करने का निर्देश मिलेगा वहां पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed