फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the families of Antyodaya card holders will be treated for free

अब अंत्योदय कार्डधारकों के परिवारों का मुफ्त में होगा इलाज

Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now the families of Antyodaya card holders will be treated for free
सरकार ने जिला प्रशासन को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। हर कार्डधारक को साल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा होगी। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की चिकित्सा सेवा सरकार की तरफ से दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 60,558 अंत्योदय कार्डधारक है। इनमें से करीब दस हजार कार्डधारकों को पूर्व में ही आयुष्मान योजना के तहत चयनित किर लिया गया है। शेष अंत्योदय कार्डधारकों का जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक जिन अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन्हें चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत 6322 आयुष्मान कार्ड बना
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जो लाभार्थी छूटे गये हैं उनके लिए 26 जुलाई से विशेष अभियान शुरू हुआ था जो नौ अगस्त तक चला। अभियान के तहत सिर्फ करीब 6322 आयुष्मान कार्ड बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6781 लोग करा चुके हैं उपचार
आयुष्मान योजना के लिए जिले में अब तक चयनित परिवारों की संख्या 1,72,583 है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों की संख्या नौ हजार 252 है। इस तरह दोनों योजना के तहत 1,81,835 आच्छादित परिवार हैं। अब तक 74,260 परिवारों के 1,93,469 सदस्यों का ही कार्ड बना है। अभी तक योजना से 6781 लोग उपचार करा चुके हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के सभी अंतोदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जएगा। प्रत्येक कार्डधारक साल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा होगी। कार्ड बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - डॉ. नेम सिंह, सीएमओ सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed