फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now in Mahewa of Sonbhadra, 'No road, no vote' reverberated

अब सोनभद्र के महेवा में गूंजा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

Wed, 27 Oct 2021 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Now in Mahewa of Sonbhadra, 'No road, no vote' reverberated
विकासखंड करमा अंतर्गत बारी महेवा से उचकादाई संपर्क मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान न कराने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बारी महेवां-उचकादाई से डकही रानीतारा प्राथमिक विद्यालय तक करीब दो किमी लंबी सड़क डेढ़ दशक पूर्व बनी थी। इसके बाद से मार्ग की मरम्मत या निर्माण न होने से हालत दयनीय हो गई है। ग्रामीण और स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होती तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, अरुण कुमार, उस्मान गनी, धर्मेंद्र, विजय बहादुर, सुजीत, जगदीश चौहान, राजेश, अजय, रामबचन, रवींद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed