फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now EC Act case on oil traders

तेल कारोबारियों पर अब ईसी एक्ट का केस

Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now EC Act case on oil traders
शक्तिनगर। एसटीएफ व पुलिस की कार्रवाई में तेल के बड़े खेल का खुलासा होने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब डीएम के निर्देश पर सभी दस आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नई कार्रवाई से जमानत पर रिहा आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

एनसीएल की कोयला खदानों में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के मुगलसराय टर्मिनल से टैंकरों के जरिए हो रही डीजल आपूर्ति में बड़ा गोलमाल एसटीएफ ने उजागर किया था। इस माह की शुरुआत में एसटीएफ वाराणसी यूनिट की कार्रवाई से कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई थी। एसटीएफ व पुलिस ने इस मामले में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया। इनमें से दस लोगों की गिरफ्तारी हुई और जेल भेजे गए। जेल में बंद एनसीएल के टोटल फ्यूल मैनेजमेंट (टीएफएम) संचालक रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन की जमानत के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत को मंजूरी दे दी। इस बीच विवेचना के दौरान कारोबारियों के कई और कारनामे उजागर हुए। मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आने के बाद आपूर्ति महकमे ने पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपा। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर गिरफ्तार सभी दस आरोपियों के खिलाफ अब ईसी एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया गया है। हालिया कार्रवाई से कोर्ट से राहत पाए आरोपियों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed