{"_id":"62767ab332f43e6d641361b3","slug":"notice-to-15-officers-absent-from-complete-resolution-day-sonbhadra-news-vns6522415147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 15 अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 15 अफसरों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने पंद्रह विभाग के अधिकारियों को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 मामले आए। इसमें सात मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर जाकर संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की पुष्टि पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम के तेवार तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह आयोजन हो रहा है, लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसे अधिकारियों की स्वयं या विभागीय प्रतिनिधि की अनुपिस्थि से प्रतीत हो रहा है कि जनता की शिकायतों के समाधान में रुचि नहीं ले रहे। उन्होंने ऐसे 15 अधिकारियों को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार विशाल कुमार, बीडीओ दुद्धी, एसडीओ विद्युत, जेई विद्युत, ईओ भारत सिंह आदि मौजूद रहे।