फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officers should be deployed in villages for Vikas

Sonebhadra News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए गांवों में तैनात किए जाएं नोडल अधिकारी

Fri, 10 Nov 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers should be deployed in villages for Vikas
सोनभद्र। भारत सरकार के विशेष सचिव गोविंद जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में बैठक की। संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसका लाइव प्रसारण भी जिले में किया जाय। इस संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत व नगर निकायों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए जाएं। प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से गांवों व नगरीय क्षेत्रों के लोगों को जागरुक किया जाएगा। जिले के दस ब्लॉकों की 107 ग्राम पंचायतों में गतिविधियां संचालित की जाएगी। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम आशुतोष दुबे, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed