फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer investigated the case of death of newborn baby

Sonebhadra News: नवजात शिशु की मौत मामले में नोडल अधिकारी ने की जांच

Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer investigated the case of death of newborn baby
दुद्धी। स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के मामले में नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने शुक्रवार को जांच की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रसूता के परिजनाें से मिलकर जानकारी ली।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हुई थी। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद जांच के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन और प्रसूता के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला की तबीयत गंभीर थी। वह छत्तीसगढ़ के किसी अस्पताल से अंबिकापुर के लिए रेफर हुई थी, लेकिन यूपी के बॉर्डर के गांव सागोबांध निवासी रिश्तेदार ने उसे दुद्धी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसूता महिला के मृत बच्चे को बाहर निकालकर महिला की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed