{"_id":"6149ece98ebc3edd1346fcc1","slug":"no-need-to-circle-for-voter-id-sonbhadra-news-vns612842828","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर आईडी के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर आईडी के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। रंगीन मतदाता पहचान पत्र को इस बार निर्वाचन विभाग डाक के जरिये मतदाताओं तक पहुंचाएगा। अब वोटर आईडी के लिए मतदाताओं को इधर-उधर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि मतदाताओं का रंगीन वोटर आईडी स्पीड पोस्ट के जरिये सीधे घर पर पहुंचवाने की दिशा में कार्य शुरू करा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्रों को भेजवाने के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
मातहतों को मतदाता पहचान पत्र वोटरों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र को पहुंचाने की तैयारी तेजी से चल रही है। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह बताया है कि सभी तहसीलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी तहसीलवार पहचान पत्र को अलग कर उसे भिजवाने में मदद करेंगे।