फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No incentive, the government should give honorarium

प्रोत्साहन राशि नहीं, मानदेय दे सरकार

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
No incentive, the government should give honorarium
कलेक्ट्रेट रोड पर प्रदर्शन करती आगनबाड़ी कार्यकत्री।संवाद - फोटो : SONBHADRA
प्रोत्साहन भत्ता के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर पर एकत्रित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जुमलेबाजी कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान भी जान हथेली पर लेकर हमने अपनी सेवाएं दीं। मगर बदले में मानदेय वृद्धि के बजाय सरकार प्रोत्साहन राशि थमा रही है। इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक स्वर में कहा कि प्रोत्साहन भत्ता नहीं बल्कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाए। इस मौके पर जिला मंत्री लक्ष्मी जायसवाल, उर्मिला सिंह, साधना विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, सुधा जायसवाल, गायत्री देवी, रेखा, रीता देवी, प्रियंका पांडेय, रूपा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed