फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nitesh and Meena won the long jump

लंबी कूद में नितेश और मीना ने मारी बाजी

Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nitesh and Meena won the long jump
करमा ब्लॉक के फुलवारी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जनसेवा इंटर कॉलेज फुलवारी में बृहस्पतिवार को हुई। प्रधानाचार्य सूर्य सेन सिंह ने ध्वजारोहण व गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में सिरसिया ठकुरा ईखैरपुर की टीम बालक और बालिका वर्ग दोनों में ही विजेता रही। वालीबाल में बालक वर्ग में एलाही व बालिका वर्ग में जनसेवा इंटर कॉलेज फुलवारी की बालिकाएं विजेता रहीं। लंबी कूद में नितेश गोस्वामी व बालिका में मीना प्रथम स्थान पर रहीं। गोला फेंक में नीरज यादव और बालिका वर्ग में सविता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अनीश और मीना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पंकज यादव व मीना और 800 मीटर दौड़ में सुदर्शन ने अपना परचम लहराया। विजयी प्रतिभागियों को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करमा आशुतोष सिंह व एलाही प्रधान अनिल यादव ने पुरस्कृत किया। विनायक सिंह, मृदुल मौर्य, सत्यदेव, व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अनुज त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र राव आदि रहे। संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed