फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine days after marriage, the dead body of young man was found hanging

शादी के नौ दिन बाद युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 16 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Nine days after marriage, the dead body of young man was found hanging
खैराडीह गांव में मंगलवार की रात घर के अंदर बडे़र में धोती के सहारे एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। नौ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैराडीह गांव निवासी श्याम लाल (22) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। घर में पति-पत्नी ही थे। परिवार के अन्य लोग पड़ोस में शादी में गए थे। पत्नी सुंदरपति के मुताबिक रात करीब 12 बजे वह कमरे से बाहर लघुशंका के लिए निकली। वापस आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसी तो श्याम लाल का शव फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाने में आसपास के लोग जुट गए। शादी समारोह में गए सास-ससुर भी आ गए। श्याम लाल के पिता राम प्रसाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राम प्रसाद ने बताया कि बीते सात जून को बेटे की शादी हुई थी। वह कुछ बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed