फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine and a half thousand left the water hand pumps

साढ़े नौ हजार हैंडपंपों ने छोड़ा पानी

Fri, 12 Feb 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Fri, 12 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nine and a half thousand left the water hand pumps
तेजी से गिरते भूगर्भ जलस्तर के चलते हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। एडीसी संस्था के हालिया सर्वे पर यकीन करें तो जिले में स्थापित करीब 35 हजार हैंडपंपों में से साढ़े नौ हजार हैंडपंप पूरी तरह से जवाब दे चुके हैं। जो चालू हैं भी तो उसमें से अधिकांश हैंडपंपों से पानी निकालने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



संस्था की ओर से एक रिपोर्ट भी जल निगम को सौंपी गई है। हालात को देखते हुए जल निगम ने ढाई सौ हैंडपंपों के रिबोर का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। वहीं शेष खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन



जिले की अधिकांश आबादी पहाड़ी और पठारी इलाकों में निवास करती है। इस कारण प्रतिवर्ष मार्च आते-आते पेयजल संकट मुंह बाए खड़ा हो जाता है। अवर्षण के चलते इस बार स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। स्थिति यह है कि राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां इलाके के साथ ही चोपन ब्लॉक के रेणुकापार और कोन अंचल, बभनी, दुद्धी, म्योरपुर परिक्षेत्र के साथ ही ऊर्जांचल के भाठ क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए संकट की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल निगम यूनिसेफ के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार भी स्थिति पर चिंता जताते हैं। बताया कि जिले में करीब छह हजार हैंडपंप मरम्मत योग्य पाए गए हैं। जिसको लेकर कार्ययोजना बनाने के साथ ही मरम्मत को लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



वहीं ढाई हजार हैंडपंप रिबोर लायक पाए गए हैं। इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज भी दिया गया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द प्रस्ताव स्वीकृति के साथ ही शासन से बजट भी अवमुक्त हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed