फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NHM District Consultant inspected Ghoraval Community Health Center on Monday

एनएचएम की डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
NHM District Consultant inspected Ghoraval Community Health Center on Monday
घोरावल सीएचसी में निरीक्षण करती एनएचएम की डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ. गीतिका कन्नौजिया - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ. गीतिका कन्नौजिया ने सोमवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के पीछे गंदगी होने पर नाराजगी जाहिर की और उसे साफ कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ. गीतिका कन्नौजिया सोमवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, स्टोर रूम, दवाओं की उपलब्धता, 50 बेड मैटरनिटी विंग, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के मुख्य भवन के पीछे गंदगी जमा होने पर नाराजगी जाहिर की और अधीक्षक से उसे साफ कराने का निर्देश दिया। डॉ. गीतिका ने मैटरनिटी विंग में भर्ती महिलाओं से भी दवा, प्रसव, एंबुलेंस व उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से कहा कि वह सदैव साफ सफाई के नियमों का पालन करें, इससे उनके व उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्नाप्रसाद, बीपीएम प्रशांत दूबे इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed