फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New CMO did Ghorawal CHC inspection, instructed to start closed X-ray machine

नवागत सीएमओ ने किया घोरावल सीएचसी निरीक्षण, बंद एक्स-रे मशीन को शुरू करने का दिया निर्देश

Fri, 07 Jan 2022 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
New CMO did Ghorawal CHC inspection, instructed to start closed X-ray machine
नवागत सीएमओ डॉ. रमेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखा। बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, डॉक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, शौचालय, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर अधीक्षक से जानकारी ली। जच्चा बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष और उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन बंद होने और बंद पड़ी सीबीसी मशीन के बारे में पूछताछ की। मशीनों को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में जगह जगह डस्टबिन लगाने व मेडिकल वेस्टेज को नियमित तौर पर हटाने के लिए गाड़ी की जानकारी ली। अस्पताल में मरीजों से दवा इत्यादि की जानकारी लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बंद पड़ी एक्सरे मशीन व सीबीसी मशीन को जल्द चालू कराया जाएगा। मरीजों के हित में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरू प्रसाद मौर्य, पीके सिंह, डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed