{"_id":"571a56cd4f1c1ba4328b4763","slug":"necessary-precautions-to-prevent-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद में सुरक्षा सप्ताह के समापन पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते समूह महाप्रबंधक के श्रीधर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी रिहंद की सीआइएसएफ यूनिट की ओर से आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का गुरुवार देर शाम समापन किया गया। अग्निशमन शाखा के उप निरीक्षक विजय कुमार प्रिंस की अगुवाई में जवानों ने तेल टैंक में लगी आग बुझाने, आग लगे भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने, फंसकर आग की चपेट में आए लोगों को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाने का तरीका समझाया।
मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर हम बड़ी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संचालन अग्निशमन शाखा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सहायक समादेष्टा अग्निशमन पी बालाकृष्णा ने किया। जीएम राजकुमार, एस सरकार, रंजन कुमार, एजीएम एके सक्सेना, केएस मूर्ति आदि मौजूद थे।