{"_id":"6255744e901b824f22349fde","slug":"ncl-will-give-smartphones-to-12-thousand-workers-sonbhadra-news-vns647874273","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार कर्मियों को एनसीएल देगा स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार कर्मियों को एनसीएल देगा स्मार्ट फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल में कार्यालयीय प्रक्रियाओं में डिजिटलीकरण को गति देने के लिए 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा। वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डिजिटलीकरण के मकसद से सभी पात्र कर्मियों को एक-एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन करने के उपरांत पात्र कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप मोबाइल हैंडसेट देने का निर्णय लिया था।
सोमवार शाम एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायण दुबे ने मुख्यालय में कर्मियों को मोबाइल देकर प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि एनसीएल कर्मियों के कठिन परिश्रम के बलबूते ही कंपनी इस मुकाम पर पहुंची है। कंपनी की हालिया पहल से 12 हजार से अधिक कर्मी लाभान्वित होंगे। जिन कर्मियों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान कम से कम छह महीने काम किया है वो इस पारितोषिक के हकदार होंगे। एनसीएल ने वित्त वर्ष 2020-21 में 113 मिलियन टन वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 6.47 प्रतिशत कि वार्षिक बढ़त के साथ 115.04 मिलियन टन उत्पादन किया था। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में कंपनी ने अपने इतिहास को दोहराते हुए 119 मिलियन टन लक्ष्य के सापेक्ष 122.43 मिलियन टन कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।