फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL will connect Rampurwa-Dadar by road

रमपुरवा-दादर को सड़क से जोड़ेगी एनसीएल

Fri, 01 Jan 2021 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
NCL will connect Rampurwa-Dadar by road
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अपने आस पास के क्षेत्र में गांव जोड़ो अभियान के तहत पक्की सड़कों का निर्माण करवा रही है ताकि ग्रामवासियों को आवागमन में सहूलियत हो। वो अपने कृषि उत्पादों को आसानी से शहरों तक पहुंचा सकें। इसी क्रम में एनसीएल अमलोरी क्षेत्र ने कलेक्टर, सिंगरौली आरआर मीणा की उपस्थिति में 6.5 किमी सड़क निर्माण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन

सीएसआर के तहत निर्मित इस सड़क के निर्माण में 5.29 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क बैगा टोला से होते हुए रमपुरवा को दादर गांव से जोड़ेगी। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एनसीएल की ओर से अमलोरी के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने तथा प्रशासन, सिंगरौली की ओर से पतिराज सिंह चौहान, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई ने हस्ताक्षर किए। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में महाप्रबंधक सीएसआर आत्मेश्वर पाठक, महाप्रबंधक, अमलोरी क्षेत्र राजीव कुमार , स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), अमलोरी क्षेत्र राजेश चौधरी तथा सीएसआर नोडल अधिकारी अमरेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि अमलोरी क्षेत्र ने गांव जोड़ो अभियान के तहत पिछले पांच वर्षों में सिंगरौली में 11 किमी से अधिक सड़क का निर्माण किया है जिसमें जरहा, चिनगी टोला, वार्ड 28, वार्ड 25 और वार्ड 26 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed